{"_id":"6ae677c09174744de103447e","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-1-november-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की चलो दिल्ली रैली; मध्य प्रदेश में चार की मौत; G20 में आम सहमति नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की चलो दिल्ली रैली; मध्य प्रदेश में चार की मौत; G20 में आम सहमति नहीं
Sun, 01 Nov 2026 06:22 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
आज रविवार, 1 नवंबर 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे राहुल गांधी की, जिन्होंने रामलीला मार्च में शामिल होने दिल्ली आ रहे लोगों से अपील की है कि वे रैली और मार्च के साथ स्थानीय दुकानों से खरीदारी भी करें, ताकि त्योहारों के मौसम में व्यापारियों को फायदा हो। वहीं, चक्रवात अर्नब ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। ओडिशा में करीब 700 लोग अब भी पानी से घिरे इलाकों में फंसे हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में शुरुआती आकलन के मुताबिक 4,764 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, उज्जैन के होटल श्री गंगा में वेस्ट चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बीमार हैं। इधर, दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक नवंबर से विशेष प्रतिबंध लागू हो रहे हैं। नियम तोड़ने पर चालान, वाहन जब्ती और निर्माण स्थल बंद करने जैसी कार्रवाई होगी। खेल जगत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सुरक्षित सप्लाई चेन और उत्पादन के विकल्पों में विविधता को जरूरी बताया। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में सरकारी स्कूल की दो छात्राओं पर आरी से हमला किया गया, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल है। मनोरंजन जगत में बिग बॉस 20 के वीकएंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई। उधर, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पत्र को सकारात्मक कदम बताया, हालांकि युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया। वहीं, हैदराबाद में अंडाणु दान के नाम पर महिलाओं को बुलाने वाले कथित रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर 43 महिलाओं को बचाया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन
Trending Videos
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामलीला मैदान मार्च: राहुल गांधी की अपील- रैली के साथ खरीदारी कर व्यापारियों की मदद करें, भाजपा पर क्या बोले?
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 1 नवंबर के रामलीला मार्च से पहले रैली में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा। मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। भाजपा डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। मगर, दोनों काम करते हैं। कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद। पढ़ें पूरी खबर...

चक्रवात अर्नब से ओडिशा-आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
चक्रवात अर्नब: ओडिशा के गंजम-गजपति में बाढ़ के हालात सुधरे, आंध्र प्रदेश में 4,764 करोड़ के नुकसान का अनुमान
चक्रवात अर्नब ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है, हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन अब भी करीब 700 लोग पानी से घिरे इलाकों में फंसे हुए हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश में चक्रवात से 12 जिले प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के शुरुआती आकलन के मुताबिक, यहां 4,764 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फसलों के साथ-साथ हजारों मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस बीच, केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए आंध्र प्रदेश पहुंच गई है। दूसरी ओर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राहत और बहाली के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत,
- फोटो : एएनआई: X
मध्य प्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा
मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित 'होटल श्री गंगा' में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्ट चेंबर (कचरा टैंक) की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में चेंबर में उतरे दो अन्य लोग भी बीमार पड़ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

1
- फोटो : AMAR UJALA
राजधानी: दिल्ली में आज से प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने पर चालान और जब्ती; निर्माण गतिविधियों पर चरणबद्ध रोक
दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक नवंबर से विशेष प्रतिबंध लागू होंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान और जब्ती के साथ निर्माण स्थल बंद करने तथा पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने की कार्रवाई होगी। सरकार ने पिछले छह महीने से इसकी तैयारी की है, लेकिन अब असली चुनौती 12 से अधिक विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर प्रतिबंधों को जमीन पर लागू करने की है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20
- फोटो : IANS
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पांचवें टी20 में वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव को मिलेगा मौका? देखें संभाविक प्लेइंग-11
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। हालांकि, ऑकलैंड में चौथे टी20 में मिली हार के बाद टीम प्रबंधन अंतिम एकादश में कुछ बदलाव कर सकता है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की वापसी हो सकती है, जबकि संजू सैमसन को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा कुलदीप यादव को भी मौका मिलने की उम्मीद है। भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन करना चाहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विदेश मंत्री जयशंकर
- फोटो : पीटीआई
जी-20: जयशंकर ने सुरक्षित सप्लाई चेन को बताया वैश्विक अर्थव्यवस्था की जरूरत, व्यापार विकल्प बढ़ाने पर दिया जोर
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी संघर्ष, बदलते व्यापारिक समीकरण और प्राकृतिक आपदाएं वैश्विक सप्लाई चेन के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। ऐसे में देशों के बीच व्यापार और उत्पादन की व्यवस्था को सुरक्षित रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम हो गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इसी जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षित सप्लाई चेन और उसकी मजबूती वैश्विक अर्थव्यवस्था की खुशहाली के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महामारी, युद्ध, जलवायु संबंधी घटनाओं और अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों से सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। ऐसे में इसे मजबूत बनाने के लिए उत्पादन और व्यापार के विकल्पों में विविधता लानी होगी। ये भी पढ़ें...

आंध्र प्रदेश में नाबालिग बच्ची पर स्कूल के अंदर हमला
- फोटो : अमर उजाला/ एआई इमेज
आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: गंभीर घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बंगलूरू, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर चेनसॉ (आरी) से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बंगलूरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी छात्रा अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश में घायल हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने बताया कि सरकार दोनों छात्राओं के इलाज का खर्च उठाएगी। घटना के बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी नाराजगी जताते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 20: सलमान ने लगाई गुल्लू-स्काउट की जमकर क्लास, लव का काश्वी को बड़ा मैसेज; इस कंटेस्टेंट की हुई तारीफ
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। शनिवार को वीकएंड का वार में होस्ट सलमान खान बीते हफ्ते की बातों को लेकर घरवालों की क्लास लेते नजर आए। जानिए किन कंटेस्टेंट्स को मिली सलमान की ओर से हिदायत। पढें पूरी खबर...

पश्चिम एशिया में शांति की नई कोशिश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान-अमेरिका तनाव: बातचीत को लेकर नरम पड़े अराघची, बोले- युद्ध की आशंका से इनकार नहीं; हर हालात के लिए तैयार
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच शांति वार्ता को लेकर एक नई उम्मीद जगी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से भेजे गए पत्र को सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बातचीत और आपसी समझ का रास्ता खोलने की अमेरिकी कोशिश का स्वागत किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ईरान युद्ध की संभावना से इनकार नहीं करता और हर तरह के हालात का सामना करने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...

क्या अंडाणु दान के नाम पर महिलाओं के साथ हो रहा था शोषण?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हैदराबाद: अंडाणु बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार; यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों की 43 महिलाएं बचाई गईं
हैदराबाद में महिलाओं को अंडाणु दान के नाम पर दूसरे राज्यों से बुलाकर उनका इस्तेमाल करने वाले कथित रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अलग-अलग जगहों से 43 महिलाओं को बचाया गया है। पुलिस के अनुसार, इन महिलाओं को पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से हैदराबाद लाया गया था। उन्हें अंडाणु दान के बदले 20 हजार से 30 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और क्या महिलाओं के साथ दबाव, धोखाधड़ी या शोषण किया गया। पढ़ें पूरी खबर...