फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress

ऐश्वर्या राय जन्मदिन: 'जब मैंने उन्हें अपने लेंस से देखा, वह अलग अनुभव था', डब्बू रत्नानी ने सुनाए किस्से

Sun, 01 Nov 2026 12:24 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

  • अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 01 नवंबर को जन्मदिन है। 
  • उनके इस स्पेशल दिन पर मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने कुछ मजेदार किस्से साझा किए हैं।
  • डब्बू ने बताया कि फोटोग्राफी के दौरान ऐश्वर्या राय किस तरह सलाह देती हैं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress
ऐश्वर्या राय-डब्बू रत्नानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोटोशूट ऐश्वर्या राय बच्चन का था, लेकिन उस दिन पोज देने के निर्देश एक छोटी बच्ची दे रही थी। डब्बू रत्नानी की बेटी मायरा ने ऐश्वर्या से कहा- 'पाउट करो।' ऐश्वर्या पहले तो हंस पड़ीं, फिर उन्होंने बच्ची की बात मान ली। इसके बाद मायरा को अपने साथ फ्रेम में बुलाया और फिर डब्बू को भी तस्वीर खिंचवाने के लिए बुला लिया। देखते ही देखते फोटोशूट का यह पल तीन लोगों की मजेदार तस्वीर में बदल गया। ऐश्वर्या के जन्मदिन पर डब्बू ने उनके साथ काम करने के दौरान हुई इस घटना के अलावा कई पुरानी यादें भी साझा कीं।

विज्ञापन
Trending Videos

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress
ऐश्वर्या राय-डब्बू रत्नानी-मायरा - फोटो : इंस्टाग्राम@dabbooratnani

जब ऐश्वर्या से कहा- 'पाउट करो', फिर तीनों ने खिंचवाई तस्वीर
डब्बू रत्नानी बताते हैं, 'यह कई साल पहले की बात है। हम JW मैरियट होटल के एक सुइट में शूटिंग कर रहे थे। मेरी बेटी मायरा भी वहां आई थी। उस वक्त वह शायद दो-तीन साल की थी। वह ऐश को पोज देते हुए देख रही थी। उस उम्र में मायरा की एक आदत थी। पता नहीं उसने कहां से सीखा था...लेकिन वह हर तस्वीर में पाउट बनाती थी।
शूटिंग के दौरान अचानक मायरा ने ऐश से कहा कि आप भी एक तस्वीर ऐसे खिंचवाओ। उसने पाउट करके दिखाया और ऐश से कहा कि आप पाउट करो। ऐश यह सुनकर जोर से हंस पड़ीं। हमें शूटिंग रोकनी पड़ी। एक छोटी बच्ची ऐश्वर्या राय से कह रही थी कि एक तस्वीर के लिए पाउट करो। यह बहुत मजेदार पल था।'
डब्बू आगे बताते हैं, 'ऐश ने फिर सच में पाउट किया। इसके बाद उन्होंने मायरा को फ्रेम में बुलाया और दोनों ने साथ में पाउट करते हुए तस्वीर खिंचवाई। फिर उन्होंने मुझे भी फ्रेम में बुला लिया। इसके बाद मायरा, ऐश और मैंने तीनों ने साथ में पाउट करते हुए एक तस्वीर खिंचवाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम@dabbooratnani

पहली बार ऐश्वर्या को देखकर कहा था- 'वाह, कितनी खूबसूरत लड़की है'
ऐश्वर्या के साथ पहला फोटोशूट डब्बू के लिए खास था। वह बताते हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या को पहली बार तब देखा था, जब वह असिस्टेंट फोटोग्राफर थे। उस वक्त उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर उन्हें ऐश्वर्या के साथ इतने वर्षों तक काम करने का मौका मिलेगा। डब्बू कहते हैं, 'मुझे याद है, जब मैं असिस्टेंट फोटोग्राफर था, तब मैंने ऐश्वर्या को पहली बार देखा था। हम एक ही लोकेशन पर थे। उन्हें देखकर मैंने कहा था, वाह, कितनी खूबसूरत लड़की है। बाद में मुझे पता चला कि वह कौन हैं।' वह आगे बताते हैं, 'इसके बाद वह अपने पेजेंट के लिए गईं। जब वह लौटीं, तब तक मैंने अपना काम शुरू कर दिया था और खुद फोटोग्राफर बन गया था। मैं उनके साथ शूट करना चाहता था। वह उन लोगों में थीं, जिनके साथ काम करना मेरी विश लिस्ट में था। आखिरकार जब पहला फोटोशूट हुआ, तो मैं बहुत उत्साहित था।'

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार लेंस से ऐश्वर्या को देखा तो रह गए थे हैरान
डब्बू के मुताबिक, उन्हें पता था कि ऐश्वर्या कैमरे के सामने शानदार होंगी, लेकिन उनके साथ पहला शूट उनकी उम्मीदों से भी बढ़कर रहा। वह कहते हैं, 'मुझे पता था कि वह कैमरे के सामने शानदार होंगी, लेकिन जब मैंने उन्हें अपने लेंस से देखा, तो वह अनुभव एक अलग ही स्तर का था। वह बिल्कुल अद्भुत लग रही थीं। जिस तरह वह निर्देश समझती थीं, पोज देती थीं और तस्वीरों को अगले स्तर तक ले जाती थीं, वह कमाल था। वह कैमरे के सामने मंत्रमुग्ध कर देने वाली थीं। उनके साथ काम करना शानदार अनुभव था और तस्वीरें भी बहुत खूबसूरत आईं।'
डब्बू आगे कहते हैं, 'ऐश्वर्या के साथ आप गलत नहीं जा सकते। वह कैमरे के सामने कमाल हैं। मुझे अपना पहला फोटोशूट साफ याद है। वह बहुत खास था। उसके बाद हमारा जुड़ाव बना और आज तक वह जादू कायम है। हम इतने वर्षों से साथ काम कर रहे हैं। मेरा पूरा करियर उनके साथ शूट करते हुए बीता है।'

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम@dabbooratnani

बैंगनी सूट में ऐश्वर्या की तस्वीर आज भी है खास
डब्बू ने ऐश्वर्या के साथ किए गए एक ऐसे फोटोशूट का भी जिक्र किया, जो उन्हें आज भी खास लगता है। इस शूट में ऐश्वर्या ने चमकीले बैंगनी रंग का सूट पहना था, जिसका अंदाज पुरुषों के सूट जैसा था। वह बताते हैं, 'ऐश्वर्या के साथ एक शूट था, जिसमें उन्होंने बैंगनी रंग का सूट पहना था, कुछ-कुछ पुरुषों के सूट जैसा। मुझे वह शूट बहुत शानदार लगता है। हमने उसे प्राकृतिक रोशनी में शूट किया था। जिस अंदाज में वह बैठी थीं और तस्वीर में जो भाव था, उससे पूरा फोटोशूट एक अलग मूड में आ गया था।'
वह आगे कहते हैं, 'उस शूट के दौरान भी हमने खूब मस्ती की थी। पर्दे के पीछे की कुछ मजेदार तस्वीरें भी थीं। उनमें ऐश्वर्या और मैं एक जैसे पोज देते हुए नजर आते हैं। यह शूट मेरे 20वें एनिवर्सरी कैलेंडर के लिए था।'

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : x

ऐश्वर्या सिर्फ पोज नहीं देतीं, अपने सुझाव भी जोड़ती हैं
डब्बू बताते हैं कि ऐश्वर्या के साथ फोटोशूट का कॉन्सेप्ट पहले से तय होता है, लेकिन शूट के दौरान भी नए विचारों पर काम होता रहता है। वह ऐश्वर्या के अनुभव और सुझावों को अहमियत देते हैं। वह कहते हैं, 'जब भी हम कोई कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं, तो उस पर पहले से चर्चा करते हैं। मैं उन्हें कॉन्सेप्ट समझाता हूं और उनका नजरिया भी सुनता हूं, क्योंकि कैमरे के सामने उनका इतना अनुभव है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'
वह आगे बताते हैं, 'मैं चाहता हूं कि ऐश्वर्या अपने सुझाव दें और कॉन्सेप्ट में शामिल हों। वह आपको वही तस्वीर देती हैं, जो आप चाहते हैं, लेकिन अपने अंदाज, एक्सप्रेशंस और पोज से उसमें बहुत कुछ और भी जोड़ देती हैं। हम एक कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं और उसके साथ पांच नए आइडिया या अलग-अलग पोज लेकर लौट सकते हैं।'
डब्बू के मुताबिक, ऐश्वर्या को फोटोशूट में शुरू से ही दिलचस्पी रही है। वह कहते हैं, 'शुरुआत से लेकर आज तक उनके साथ काम करने का अनुभव वैसा ही है। वह फोटोशूट को बहुत पसंद करती हैं। मेरे लिए भी हर बार काम पर जाने का उत्साह वैसा ही है, जैसा पहले दिन था। मैं हर बार कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। उनके सुझावों से हर शूट में कुछ नया करने का मौका मिलता है।'

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Celebrity Photographer Dabboo Ratnani shares working experience with actress
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : x

'शूट पर ऐसा लगता है जैसे पूरा परिवार साथ हो'
ऐश्वर्या के साथ काम करने के दौरान होने वाली मस्ती का जिक्र करते हुए डब्बू कहते हैं, 'वह बहुत हाजिरजवाब हैं और उनके साथ खूब हंसी-मजाक होता है। मेरे बच्चे भी कई बार शूट पर आए हैं। ऐश्वर्या उनके साथ बातचीत करती हैं और उनके साथ खेलती हैं। जब हम शूट करते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे पूरा परिवार साथ हो।'
डब्बू के लिए ऐश्वर्या के साथ काम करने का उत्साह आज भी बरकरार है। वह कहते हैं, 'मेरे लिए हर बार काम पर जाने का उत्साह वैसा ही है, जैसा पहले दिन था। हर शूट में कुछ नया करने की इच्छा रहती है। ऐश्वर्या के साथ काम करना इसलिए भी अच्छा लगता है, क्योंकि उनके सुझाव मिलते हैं और हर बार कुछ नया करने का मौका मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed