{"_id":"6ae4bf34326da1e22801bad2","slug":"despite-court-orders-goods-are-arriving-in-markets-during-the-day-causing-traffic-congestion-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2660-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अदालत के आदेश के बावजूद बाजारों में दिन में ही उतर रहे माल, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अदालत के आदेश के बावजूद बाजारों में दिन में ही उतर रहे माल, लगता है जाम
विज्ञापन
-अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए सुबह 11 से रात 8 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग पर लगाई थी रोक
पूर्वी दिल्ली के बाजारों में नियमों की निगरानी और पालन पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। किसी को समय पर दफ्तर पहुंचना है तो किसी को बस पकड़नी है। कोई बाजार में खरीदारी के लिए निकला है तो किसी को जरूरी काम से दूसरी जगह जाना है। लेकिन रास्ते में सड़क पर खड़ा मालवाहक वाहन और दुकानों के सामने उतारा जा रहा सामान उनकी राह रोक देता है। आगे निकलने की जगह नहीं मिलने पर वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है, जबकि पैदल चलने वाले सड़क पर उतरकर रास्ता तलाशते हैं। पूर्वी दिल्ली के पुश्ता रोड, सुभाष रोड, गांधी नगर, अशोक नगर और दुर्गापुरी रोड समेत कई बाजारों में रोजाना ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। कारोबार के लिए दुकानों तक माल पहुंचाना जरूरी है, लेकिन दिन के व्यस्त समय में सड़क पर ही माल उतारने से आम लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। जाम में फंसने से लोगों का समय बर्बाद होता है। कई बार थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी देर लग जाती है। सड़क पर खड़े ट्रकों और टेंपो के बीच से निकलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ बाजार आने वाले लोगों के लिए सड़क पार करना और पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है।
कोर्ट ने जाम रोकने के लिए दिया था आदेश : दिल्ली में यातायात जाम, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए अदालत ने 29 अक्तूबर 2018 को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इससे माल की उतराई रात आठ बजे से सुबह 11 बजे के बीच की जानी थी।