{"_id":"6ae64b081e26c0946003beb8","slug":"ukrand-kashi-singh-airi-will-contest-from-pithoragarh-and-pushpesh-tripathi-from-dwarahat-dehradun-news-c-5-hld1006-1103038-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद : पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी और द्वाराहाट से पुष्पेष त्रिपाठी लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद : पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी और द्वाराहाट से पुष्पेष त्रिपाठी लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। दल ने सूची में 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी और द्वाराहाट से पुष्पेष त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।
प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता में दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर से देवचंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया गया है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा, शेष विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। दल चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और अन्य सीटों पर भी जल्द प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा, समान विचारधारा वाले क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की संभावनाएं अभी खुली हुई हैं। हालांकि, जिन विधानसभा सीटों पर यूकेडी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वहां से प्रत्याशियों के नाम वापस नहीं लिए जाएंगे। गठबंधन को लेकर बातचीत अन्य सीटों पर संभव है।