फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cylinder blast at a breakfast shop in Katihar bihar several people including children injured

बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर

Sun, 01 Nov 2026 06:55 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2026 06:55 AM IST
सार

बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी में नाश्ते की दुकान पर एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट से चार बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। घायलों में एक बच्चे और 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Cylinder blast at a breakfast shop in Katihar bihar several people including children injured
कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला/ एआई इमेज

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार जिले में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार मासूम बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। घायलों में एक बच्चे और 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

नाश्ता कर रहे थे लोग, अचानक हुआ सिलिंडर ब्लास्ट

घटना कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी की है। यहां एक फास्ट फूड दुकान पर कुछ लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दुकान में रखे एलपीजी सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।

विज्ञापन

चार बच्चे और एक व्यक्ति झुलसे, दो की हालत गंभीर

हादसे में अनंत परिहार, आयुष कुमार, प्रियांशु, राम और आर्यन कुमार झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष और अनंत की स्थिति ज्यादा गंभीर

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश पराशर ने बताया कि बलुआघट्टी से झुलसे हुए पांच मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें चार बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने बताया कि आयुष कुमार और अनंत परिहार की स्थिति अन्य घायलों की तुलना में ज्यादा गंभीर थी। सभी घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।

सिलिंडर ब्लास्ट की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

हादसे के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। अचानक हुए इस धमाके से आसपास के लोग भी सहम गए। हालांकि, अभी तक एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed