फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Which Car Company Won India October 2026? Check Top-Selling Brands

अक्तूबर में पांच लाख पार पहुंची पैसेंजर वाहनों की बिक्री: किस कंपनी ने हासिल किया पहला स्थान? जानें पूरा हाल

Mon, 02 Nov 2026 10:17 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 02 Nov 2026 10:17 AM IST
सार

  • अक्तूबर में पैसेंजर व्हीकल बिक्री पांच लाख पार।
  • मारुति सुजुकी पहले नंबर पर रहा।
  • टाटा मोटर्स ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • महिंद्रा तीसरे और ह्यूंदै चौथे नंबर पर।
  • किया इंडिया टॉप पांच में शामिल हुई।

विज्ञापन
Which Car Company Won India October 2026? Check Top-Selling Brands
पैसेंजर वाहनों की बिक्री के आंकड़े - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

कार खरीदते वक्त अक्सर लोगो के मन में सवाल रहता है कि आखिर कौन सी गाड़ी बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसका अंदाजा आप अक्तूबर 2026 की बिक्री के आंकड़े से लगा सकते हैं। इस महीने भारत के पैसेंजर व्हीकल ने पहली बार मासिक थोक बिक्री में पांच लाख यूनिट का आंकड़ा पार किया। इस दौरान मारुति सुजुकी ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा, जबकि टाटा मोटर्स ने महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन

ह्यूंदै इंडिया चौथे और किया इंडिया पांचवें नंबर पर रही। खास बात है कि यह टॉप पांच कंपनियों की रैंकिंग में इस बार बदलाव देखने को मिला। ऐसे में आइए बिक्री के आंकड़ों से समझते हैं कि अक्तूबर में किस कंपनी की गाड़ियों की मांग सबसे ज्यादा रही और किसने कितनी यूनिट बेचीं।
विज्ञापन


अक्तूबर में पांच लाख यूनिट के पार पहुंची पैसेंजर व्हीकल बिक्री

  • अक्तूबर 2026 पैसेंजर व्हीकल के लिए शानदार महीना रहा। पहली बार देश में एक महीने के दौरान थोक बिक्री पांच लाख यूनिट के पार पहुंची। इसकी पीछे मजबूत त्योहारी मांग, ज्यादा डिस्काउंट, खरीदारों के बेहतर सेंटीमेंट और GST 2.0 जैसी वजहें मानी जा रही हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • देश की प्रमुख वाहन कंपनियों ने इस महीने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। मारुति सुजुकी, ह्यूंदै इंडिया और टाटा मोटर्स ने डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की। उद्योग के अनुमान के मुताबिक, अक्तूबर में कुल बिक्री 5.25 लाख से 5.3 लाख यूनिट के बीच रही।

कौन-सी यात्री वाहन सबसे ज्यादा बिकी?

  • अक्तूबर में सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बेचने के मामले में मारुति सुजुकी पहले नंबर पर रही। कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,16,789 यूनिट की बिक्री दर्ज की। पिछले साल अक्तूबर में यह आंकड़ा 1,80,675 यूनिट था। इस तरह कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने मासिक सेल्स कॉल के दौरान कहा कि कंपनी छोटी कारों, एसयूवी, एमपीवी, सेडान और प्रीमियम हैचबैक समेत सभी सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कंपनी की बिक्री को अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा बताया।
  • कंपनी के अनुसार, उसके पास करीब 2.45 लाख यूनिट की पेंडिंग बुकिंग थीं। वहीं, डीलर नेटवर्क में इन्वेंटरी सिर्फ 12 दिनों की थी। पार्थो बनर्जी ने कहा कि पीक फेस्टिवल सीजन में कंपनी आमतौर पर कम से कम एक महीने का नेटवर्क स्टॉक रखना पसंद करती है, लेकिन इस बार स्टॉक 12 दिनों का ही था। कंपनी को अक्तूबर में मार्केट शेयर में करीब दो प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स ने महिंद्रा को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

  • अक्तूबर की बिक्री रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव दूसरे स्थान पर देखने को मिला। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया। टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2026 में 73,894 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज की, जबकि अक्तूबर 2025 में यह आंकड़ा 61,134 यूनिट था। इस तरह कंपनी की बिक्री में 20.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा 73,338 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल अक्तूबर में कंपनी ने 71,624 यूनिट बेची थीं। इस तरह इसकी बिक्री में करीब 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • दोनों कंपनियों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा। अक्तूबर में टाटा मोटर्स और महिंद्रा की बिक्री के बीच सिर्फ 556 यूनिट का अंतर था।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनुसार त्योहारी सीजन और नए अपडेटेड पोर्टफोलियो से एसयूवी, पिक-अप और तीन-पहिया वाहनों की मांग मजबूत रही। उन्होंने बताया कि कंपनी की पहली सीएनजी गाड़ी एक्सयूवी 3XO ZNG को भी ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

ह्यूंदै किस नंबर पर रही?

  • अक्तूबर बिक्री रैंकिंग में ह्यूंदै चौथे स्थान पर रही। कंपनी ने इस महीने 62,799 यूनिट बेचीं, जबकि अक्तूबर 2025 में इसकी बिक्री 53,792 यूनिट थी। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 16.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • कंपनी के मुताबिक, नई वेन्यू ने इस प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। वेन्यू ने अक्तूबर में 13,017 यूनिट की डिस्पैच दर्ज की, जो इस मॉडल का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।
  • ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ का मानना है कि नई लॉन्च हुई ह्यूंदै बेयॉन कंपनी की ग्रोथ को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी भारत के साथ 50 से ज्यादा एक्सपोर्ट बाजारों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर काम कर रही है। इससे भारत को ह्यूंदै के लिए मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के रूप में मजबूत करने में मदद मिलेगी।

किया इंडिया ने बनाई टॉप-5 में जगह, टोयोटा रैंकिंग से बाहर

  • अक्तूबर की टॉप-5 पैसेंजर व्हीकल कंपनियों की सूची में किया इंडिया ने भी जगह बनाई। कंपनी ने 33,462 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसके साथ ही उसने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को पीछे छोड़ दिया।
  • अक्तूबर 2025 में टोयोटा ने 40,257 यूनिट की बिक्री की थी। इस बार वह टॉप पांच की रैंकिंग में जगह नहीं बना सकी। किया के प्रबंधन ने बताया कि उसकी सोरेन्टो को बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
  • किया इंडिया के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) ने कहा कि कंपनी को त्योहारी मांग का फायदा मिला। स्थापित मॉडल्स के अच्छे प्रदर्शन और नए मॉडल्स को मिली प्रतिक्रिया ने कुल बिक्री बढ़ाने में मदद की। उन्होंने यह भी बताया कि कुल बिक्री में सीएनजी मॉडल्स का योगदान और अब तक की सबसे ऊंची मासिक ईवी बिक्री कंपनी की मल्टी-पावरट्रेन रणनीति के नतीजे दिखाती है।

छोटी कंपनियों की बिक्री में भी बढ़ोतरी

  • यही नहीं, इस बार कुछ छोटी वाहन कंपनियों ने भी अच्छी बिक्री दर्ज की है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने इस महीने 8,013 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल अक्तूबर में इसकी बिक्री 6,397 यूनिट थी। इस तरह कंपनी ने 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
  • होंडा कार्स इंडिया ने अक्तूबर 2026 में 7,609 यूनिट की बिक्री की। कंपनी के वाइस-प्रेसिडेंट के अनुसार, नई होंडा एलिवेट को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह महीने के प्रदर्शन की प्रमुख वजह रही।
  • रेनॉ इंडिया की बिक्री में भी 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने अक्तूबर में 4,577 यूनिट बेचीं। इस प्रदर्शन में ट्राइबर 100 पीएस, क्विड और डस्टर की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed