फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मां-बेटी की मौत: बहन की चीखें, मां की आखिरी यादें, राधिका की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया

Sun, 01 Nov 2026 12:01 PM IST
गायत्री जोशी राहुल कन्नौजिया

सार

किच्छा हाईवे हादसे में मां और छोटी बहन को खोने वाली राधिका बाल-बाल बच गई। हादसे ने पिता मुकेश कुमार से पत्नी और एक बेटी छीन ली तो आठ वर्षीय राधिका के सिर से मां का साया और बहन का साथ हमेशा के लिए छूट गया।
विज्ञापन
अपनी दोनों बेटियों के साथ मीनू देवी। - फोटो : स्रोत-परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा हाईवे पर हुए सड़क हादसे ने जहां एक तरफ मां-बेटी की जिंदगी छीन ली तो वही दूसरी तरफ हादसे ने बाप-बेटी की जिंदगी उजाड़ दी। एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया, बहन का साथ छूट गया। वहीं, पत्नी और बेटी के खोने से बाप पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मूलरूप से मथुरा (यूपी) निवासी मुकेश कुमार पत्नी मीनू देवी (34) और दो बेटी अनिष्का (8) और राधिका (10) के साथ दड़हा फार्म स्थित उत्तरांचल कॉलोनी में रहते हैं। वह एक पेस्टिसाइड्स कंपनी में काम करते हैं। बेटी अनिष्का कक्षा एक और राधिका कक्षा चार में पढ़ती हैं। दोनों ही बेटियां पढ़ाई में काफी होनहार थीं।

शनिवार को मीनू दोनों बेटियों के साथ उनकी पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा करने के लिए पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में शामिल होने के लिए विद्यालय जा रही थीं। तभी रास्ते में हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि छिटककर दूर गिरने से राधिका बाल-बाल बच गई।

हादसे में मां और छोटी बहन को खोने वाली राधिका उस घटना की इकलौती चश्मदीद है। जिस मां के साथ वह स्कूल जाने के लिए निकली थी, उस मां को उसने हमेशा के लिए खो दिया। जिस छोटी बहन के साथ वह घर से हंसते-मुस्कुराते निकली थी, अब उसका साथ भी छूट गया है। हादसे के बाद राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में सुबह तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, अब वहां मातम पसरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें