फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत चुनाव: अध्यक्ष पद पर पाटनी और रावत आमने-सामने, पांच नवंबर को मतदान

Sat, 31 Oct 2026 12:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह पाटनी और सत्य प्रकाश रावत आमने-सामने हैं। अन्य पदों पर एक-एक दावेदार है। मतदान पांच नवंबर को होगा।
 
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत की नई कार्यकारिणी के गठन की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। 28 और 29 अक्तूबर को मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर एक-एक दावेदार ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह पाटनी और सत्य प्रकाश रावत आमने-सामने हैं।

विज्ञापन

 

मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक जोशी की ओर से जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सौरभ शाह, सचिव पद पर नीरज वर्मा, सह सचिव पद पर हेमंत वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप वर्मा और ऑडिटर पद पर तनुजा वर्मा ने नामांकन किया है। सदस्य पद के लिए सुनील गड़कोटी और सनी वर्मा ने दावेदारी पेश की है। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए कुल 20 सदस्य मतदान करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव संबंधी आगामी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष पद पर दो दावेदार होने से मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव परिणाम के बाद एसोसिएशन को नई कार्यकारिणी मिलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता दीपक जोशी और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रांजल वर्मा की देखरेख में मतदान पांच नवंबर को होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें