उपराज्यपाल शनिवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर कहा कि किसान, शिक्षक, सुरक्षाकर्मी, श्रमिक, युवा और महिलाएं जम्मू-कश्मीर को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इससे पहले उपराज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।