फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आज रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में आज रामलीला मैदान में प्रस्तावित एक बड़ी रैली को देखते हुए मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित एक बड़ी रैली को देखते हुए मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रह सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है और आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


यात्रियों के लिए विशेष निर्देश
दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा से बचने के लिए सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित होने वाले मार्गों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर घर से निकलें। भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो का अधिक से अधिक उपयोग करें। सड़क के किनारे वाहन पार्क करने से बचें ताकि ट्रैफिक का सुचारू संचालन बना रहे और किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस व अन्य आपात वाहनों के लिए रास्ते पूरी तरह खुले रहें। 

यात्री किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट प्राप्त करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल व हेल्पलाइन माध्यमों से जुड़े रह सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें