फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां को घर में बंद करके लगा दी आग, फटा सिलिंडर; एएफओ झुलसे

Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी में मां से विवाद के बाद शुक्रवार सुबह एक बेटे ने घर में आग लगा दी। उसकी मां घर के अंदर ही मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया। धमाके में दमकल विभाग के सहायक अग्निशमन अधिकारी (एएफओ) अंकित (32) झुलस गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उनका शरीर करीब 25 फीसदी झुलस गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भरत (30) अपनी मां राजरानी के साथ जहांगीरपुरी स्थित मकान में रहता है। वह शराब पीने का आदी है। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर घर में आग लगा दी।

आग लगने के समय उसकी मां घर के अंदर मौजूद थी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:23 बजे जहांगीरपुरी स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान में घर में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया। इसकी चपेट में आने से एएफओ अंकित झुलस गए। उनके शरीर का करीब 25 फीसदी हिस्सा जल गया। उन्हें पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब ढाई बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


एम्स में चल रहा फायरकर्मी का इलाज
घटना में घायल एएफओ अंकित को पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

  • विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज : पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी थाने में विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आग लगाने की वजह और तरीके की जांच कर रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें